Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 जनवरी तक तेजी से गिरेगा पारा, आज 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का तजा अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आमजन को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक तापमान में और अधिक गिरावट दिखने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक आज, 6 जनवरी के लिए प्रदेश में यलो अलर्ट ( Yellow Alert ) जारी किया है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में सुबह सुबह पाला जमने लगा है जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। सिरसा हिसार व् सोनीपत व आसपास के जिलों में सुबह से ठंडी हवा चल रही है। इससे लोगों को कंपकपी छूट रही है। प्रदेश के कई जिलों में अलसुबह से कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है जिससे विजिबलिटी में भी काफी कमी देखने को मिली है।

पिछले 24 घंटे में मौसम

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दे की प्रदेश में बीती रात नारनौल की सबसे ठंडी रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो की सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। दूसरे नंबर पर हिसार रहा। यहां पर रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दे की प्रदेश में एकमात्र जिला केवल सोनीपत है जहाँ तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां पर प्रदेश का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Haryana Weather

अगले 48 घंटे में हरियाणा में सर्दी का डबल अटैक


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के ( IMD UPDATE ) अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड-डे ( Cold Day Attack )का दोहरा अटैक जारी रहेगा। रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। रात्रि तापमान शून्य तक जा सकता है। प्रदेश में पाला जमने के हालात बने हुए हैं।

10 जनवरी तक मौसम में बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट जारी है। नमी के कारण उत्तर व दक्षिणी हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को गहरी धुंध व कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीँ 10 जनवरी तक लोगों को इस कड़ाके की ठंढ से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में पाला गिरने और शीतलहर की चेतावनी दी है। इन जिलों में रात का पारा 4 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।