Haryana Rain Alert : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे कि प्रदेश में आज रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बादलों कि आवाजाही शरू हो जायगी। आज रात से बादल छाने का अनुमान है इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी किंतु दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
रात के तापमान में गिरावट
हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है मगर रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लगातार न्यूनतम तापमान घट रहा है।Haryana Rain ALert
हिसार रहा सबसे ठंढा
बता दे कि प्रदेश में हिसार का तापमान सबसे कम 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में पारा 7.5, नारनौल में 8.0 डिग्री, सिरसा में 8 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल और सोनीपत में तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
आज रात से एक्टिव होगा नाय सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों I IMD Update ) के अनुसार, हरियाणा में आज रात तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल रही हैं इसके कारण तापमान विशेषकर रात का गिर रहा है। दिन में अब भी कड़ाके की धूप खिल रही है। आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।Haryana Rain ALert
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, आने वाले दिनों में सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध जा सकती है और शीत लहर चल सकती है।