Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में अगले 4 दिन ठंढ तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, नए साल का बारिश से होगा आगाज

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह लगभग सभी जिलों में सुबहसुबह धुंध का असर देखने को मिला। सुबह 5 बजे से लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा था। बता दे की प्रदेश के ज्यादातर जिले कड़ाके की ठंढ से झूझ रहे है। यह स्थिति आने वाले दिनों में ओर अधिक खराब हो सकती है। बता दे की मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों के ठंढ का अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की प्रदेश के करीब 12 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 10 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है। सुबह हिसार, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छाया है, वहीं भिवानी, फतेहाबाद में हल्का कोहरा है। नारनौल, महेंद्रगढ़ सिरसा हिसार समेत राजस्थान सीमावर्ती जिलों में तक़रीबन 8 बजे हल्की धुप से कुछ राहत मिली है।

अगले 4 दिन हरियाणा में डबल अटैक

IMD के नए अपडेट ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बता दे की प्रदेश में साल के अंतिम 4 दिनों में ठंड का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक ओर घना कोहरा छाया रहेगा, वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो जायंगें।

नए साल का हो सकता है बारिश का आगाज

पिछले साल की तुलना में हरियाणा में दिसम्बर महीना बिकुल सूखा रहा है। ऐसे में किसानों के चेहरों पर साफ मायूसी दिख रही है। बता दे की इस समय की बारिश किसानों के लिए बड़ी ही अहम मानी जाती है। IMD के नए अपडेट के अनुसार प्रदेश में नए साल पर मौसम में बदलाव हो सकता है।