Haryana Weather Update : हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। सुबह-शाम कोहरे ने वाहन चालकों की रफ्तार धीमी करती है। कई जगह पर ट्रैफिक की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है वही हरियाणा में कल से और अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की जायगी। वहीं प्रदेश में बीते दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के नारनौल जिले में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान पलवल जिले में दर्ज हुआ है। कई जिलों में सुबह धूप निकलने से हल्की राहत मिली है लेकिन बर्फीली हवाओं से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है।
आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज ( 27 दिसंबर) पूरे प्रदेश के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट ( Orenge Alert) जारी किया गया है। करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत राज्य के कई जिलों में सुबह कोहरा छाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने की उम्मीद है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।Haryana Weather Update

नारनौल में सबसे काम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पलवल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीँ सिरसा हिसार और फतेहाबाद में कोहरे ( Cold Wave Alert) को लेकर राहत है। हिसार बेल्ट की बात करें तो हिसार में हल्का कोहरा छाया है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा है। फतेहाबाद शहर में मौसम साफ है, लेकिन आउटर इलाकों में कोहरा दिखाई दे रहा है।
31 दिसंबर तक हरियाणा में बढ़ेगी ठंढ
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।Haryana Weather Update