Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम एक बार फिर पूरी तरह से बदल गया है। आज मौसम विभाग कि तरफ से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीँ प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कल से गुलाबी ठंढ कि एंट्री देखने को मिलेगी।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों कि बात करें तो हरियाणा के अंदर सोमवार को सुबह से ही मौसम खरबा नजर आया। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश हुई। जिसके बाद किसानों कि चिंता फिर से बढ़ गई है। वहीँ आज भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहने वाला है।
तापमान में बड़ी गिरावट
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री तक गिर गया है। यहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 12 डिग्री कम है। अचानक तापमान कम होने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि मौसम विभाग की ओर से आज फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होगी। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। जिन जिलों में आज बारिश होंगी उनमें जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल है। इसके अलावा कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में मौसम विभाग की ओर से मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट
जानकारी के अनुसार बता दे कि जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है, जबकि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में बूंदाबांदी हो सकती है
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है।