Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में आज 5 जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट; कल रात से एक्टिव होगा नया सिस्टम, 1 जनवरी से सभी स्कूलों में छुट्टियां

Haryana Weahter Update : हरियाणा में कड़ाके की ठंढ देखने क मिल रही है। वहीँ आज सुबह से ही कोहरे ने कई जिलों में रफ़्तार धीमी कर रखी है , वहीँ कल से प्रदेश में बारिश के आसार भी है। १ जनवरी से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की हरियाणा के 5 जिलों- कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में गहरा कोहरा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पानीपत, सोनीपत में मंगलवार सुबह धुंध छाई है।

31 दिसंबर से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 31 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश होगी, जिसके कारण नए साल पर हरियाणा में ठंड और बढ़ सकती है। वहीँ हरियाणा में भी मौसम बदलेगा और कई जिलों में बादल छाए रहेंगें और बारिश कि गतिविधिया भी होगी।

हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है।

परंतु 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध भी रहने की संभावना है।

1 जनवरी से सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश

बता दे कि हरियाणा में बढ़ती ठंढ को देखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।