Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में पहली बार ठंढ का रेड अलर्ट जारी, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, 4॰ सेल्सियस तक तापमान गिरेगा; देखें IMD अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने पहली बार कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह से कई शहरों में ठंढ का कोहराम देखने को मिल रहा है, बता दे की मौसम विभाग ने शनिवार (3 दिसंबर) को 3 जिलों में बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं।

तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा होगा और विजिबिलिटी लगभग शून्य होगी। इसके साथ ही राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ स्थानों पर भी घना कोहरा रहने की संभावना है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी है।

5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर

पहाड़ों की बर्फबारी का लगातार धरातल इलाके में कहर देखने को मिल रहा है। बता दे की राजस्थान से सटे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के अलग-अलग हिस्सों में आज शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

कल से धुंध घटेगी

IMD का नया अपडेट राहत देने वाला है। जिसके अनुसार बता दे की 4 जनवरी से हवाएं बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी। इसके कारण कोहरे से राहत मिलेगी मगर शीत हवाएं चलने से रात का तापमान विशेषकर गिरेगा। वहीँ आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंढ का कहर जारी रहेगा

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम को देखकर ही सिंचाई करें : किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए ही सिंचाई करें। चूंकि आगामी दिनों में पाला पड़ने और तापमान गिरने की संभावना है, इसलिए हल्की सिंचाई फसलों को ठंड से बचाने में मदद कर सकती है।