Kal Ka Mousam 18 November 2025 : उतर से लेकर पश्चिम तक शीतलहर तो देश के दक्षिणी भाग में बारिश और तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बता दे कि एक बार फिर देशभर में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने 18 नवंबर के लिए भी तमिल नाडु,आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेन्नई और आसपास के कई जिलों में आज स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बता दे कि कई इलाकों में भारी बारिश के चलते ये ये आदेश कलेक्टर ने जारी किये थे। तो चलिए जानते हैं कल मंगलवार को देशभर के अलग अलग शहरों में कल का मौसम कैसा रहेगा..
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग कि जानकारी के अनुसार दिल्ली के सभी इलाकों में 18 नवंबर से शीत लहर का कहर देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम के समय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चालक भी यात्रा करते समय ध्यान रखें।Kal Ka Mousam
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर से शीत लहर का भी असली रंग देखने को मिलेगा। बता दे कि बच्चों और बुजुर्ग को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 17 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka Mousam
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर से बिहार में पारा तेजी से गिरेगा और सुबह के समय शीत लहर का अटैक देखने को मिल सकता है। पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी, पूर्णिया समेत सीमांचल के कई जिलों में कोल्ड अटैक देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड और हिमाचल में गिरेगी बर्फ
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड और हिमाचल में ठंडी हवा के साथ भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, 18 नवंबर से तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।Kal Ka Mousam