Haryana Weather Update : उत्तर भरत समेत देशभर में कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। वहीँ हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं चल रही हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट लगातार जारी है। सुबह शाम जमता पाला लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रहा है। बता दे की पिछले 24 घंटों के दौरान कई शहरों में पाला जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 8 दिसंबर तक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में 3.7 डिग्री, करनाल में 7.0 डिग्री, अंबाला में 7.7 डिग्री और चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
अगले 72 घंटों तक हरियाणा में मौसम
वहीं अधिकतम तापमान में 1.1°C की वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं कई जिलों में पारा ऊपर चढ़ा है। बावजूद इसके नारनौल में तापमान में 6 °C की बड़ी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हरियाणा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते सुबह और देर रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।
8 दिसंबर से हरियाणा में सर्दी छुड़ा देगी कंपकंपी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। परंतु 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।