Kal Ka Mousam 5 january 2026 : कल का मौसम 5 जनवरी 2026: देशभर में कड़ाके की ठंढ का अलर्ट जारी हुआ है। राजस्थान हरियाणा -दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम जारी रहने वाला है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की कोहरे के कहर से सुबह शाम वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में इस कड़ाके की ठंढ से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार,त्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई हैं। जिससे मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंढ देखने को मिलेगी। चलिए जानतें है देशभर में 5 जनवरी सोमवार को मौसम कैसा रहेगा।
10 राज्यों में कल शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। 5 जनवरी को देश के 10 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी ने आमजन घरों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। आने वाले दिनों में इन राज्यों को राहत नहीं मिलने वाली है
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले 5 दिनों तक भीषण शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान गिरने जा रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड लोगों को जकड़ लेगी। यह ठंड इतनी भीषण होगी कि दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे रहना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में कल 5 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है।
बिहार में कल 5 जनवरी को अधिकांश जिलों में भीषण शीतलहर और कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। पछुआ हवाओं की मार से ठंड बेहाल कर रही है। तापमान काफी कम होने वाला है और सुबह शाम कोहरे का कहर देखने को मिलेगा
राजस्थान में कल 5 जनवरी को कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी है और लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का सिलसिला जारी रहेगा और घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा।