Kal Ka Mousam ,Heavy Rain Alert : कल का मौसम 19 अक्टूबर 2025: कल छोटी दीवाली रविवार को देश भर में मौसम मिला-जुला रहेगा। उत्तर भारत में हली धुप तो पहाड़ी इलाकों में फिर से मौसम बदल गया है। जिससे बारिश के आसार बन रहे है। बता दे कि उतर भारत में सुबह के वक्त हल्की-हल्की धुंध देखने को मिलेगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। वहीँ 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने का अनुमान है।
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश का मौसम Heavy Rain Alert
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि कल रविवार 19 अक्टूबर को उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप खिली रहेगी। इससे मौसम काफी सुहावना महसूस होगा। दिन में तपिश का सामना करना पड़ेगा लेकिन शाम और रातें ठंडी होने लगेंगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हल्के बादल आ-जा सकते हैं। हालांकि, इन बादलों से किसी बड़ी बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन, इन सभी इलाकों में रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी जिससे ठंढ का एहसास भी होगा।
अगले 48 घंटों में इन राज्यों में होगी बारिशHeavy Rain Alert
imd के ताजा अपडेट के अनुसार एक बार फिर दीवाली पर बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। बता दे कि पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग रहेगा। गले 48 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मुंबई जैसे पश्चिमी तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश इन क्षेत्रों में मौसम को थोड़ा नम बना सकती है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा। यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। यह बर्फबारी मैदानी इलाकों में भी ठंडक का अहसास बढ़ाएगी।
इन राज्यों में आंधी तूफान का एलर्ट Heavy Rain Alert
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान के साथ चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में भी मौसमी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में घने बादल छाए आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।