Haryana Weather Update : हरियाणा में बीते कल और आज सुबह से धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। बता दे कि सिरसा-राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ समेत कई अन्य जिलों में आलम ये था कि वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखाई दे रहे थे। वहीँ स्कूलों में भी आते जाते समय बच्चों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
तापमान में गिरावट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसके कारण लोग घरों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए है।
आज सुबह सुबह धुंध ने रोका जनता का रास्ता
जानकारी के लिए बता दे कि आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से वाहनों के साथ साथ आमजन कि रोजमर्रा कि जिंदगी को प्रभावित किया है। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। सुबह 4 बजे के बाद से आलम ये था कि लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट ऑन करके सफर करना पड़ रहा है। Haryana Weather Update
किसानों के चेहरे पर दिखी हल्की मुस्कान
हरियाणा समेत देशभर में किसान बारिश का इन्तजार कर रहे है लेकिन बारिश से तो नहीं लेकिन धुंध से उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखी है। कोहरे से गेहूं की फसल को भारी फायदा होने की उम्मीद है। इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 418 पर पहुंच गया है। Haryana Weather Update