Kal Ka Mousam 16 november 2025 : देशभर में अब शीतलहर का दौर शरू हो चूका है। कई राज्यों में सुबह शाम कड़ाके की ठंढ का कहर देखने को मिल रहा है। वहीँ राजस्थान हरियाणा के कई जिले ऐसे है जिनमे तापमान शिमला से भी ज्यादा निचे गिर गया है। वहीँ ठंढ के बिच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
4 राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना
मौसम विभाग ( IMD New Update ) के अनुसार में कड़ाके के ठंड के बीच 4 राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इसके तहत तमिलनाडु,केरल के कुछ इलाकों में 16 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट( Heavy Rain Alert ) जारी किया है। Kal Ka Mousam
वहीं, 16-18 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार, यूपी, दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं अन्य शहरों के मौसम का हाल…
देशभर में कल का तापमान
शहर अधिकतम तापमान (16 नवंबर) न्यूनतम तापमान (16 नवंबर)
दिल्ली 27°C 11°C
मुंबई 31°C 24°C
कोलकाता 28°C 20°C
चेन्नई 30°C 26°C
लखनऊ 27°C 13°C
पटना 26°C 15°C
रांची 23°C 10°C
जयपुर 27°C 13°C
भोपाल 24°C 11°C
शिमला 21°C 06°C
नैनीताल 21°C 07°C
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की दिल्ली में कल यानी 16 नवंबर को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
IMD ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में 16 नवंबर से कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट ( Cold Wave Alert ) जारी किया गया है। इसके तहत सुबह और शाम के समय तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी
IMD के नए अपडेट के अनुसार उत्तराखंड में 16 नवंबर से बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटक इस बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। वहीं, यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
बिहार में तेजी से बढ़ेगी ठंढ
मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर से बिहार की राजधानी पटना, गया, भोजपुर, बक्सर समेत सीमांचल के कई जिलों में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। नवंबर के मौसम में ही कुछ इलाकों में सुबह के समय शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश-राजस्थान के तापमान में बड़ी गिरावट होगी
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की मध्य प्रदेश और राजस्थान में 16 नवंबर से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्राी सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।