Posted inWeather Forecasts: आज का मौसम - ताज़ा मौसम समाचार, पूर्वानुमान और रिपोर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन, देखें पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा से आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बादलों की आवाजाही से हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। वहीँ अब कड़ाके की ठंढ के लिए परदेशवासी तैयार रहें, बता दे की प्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। तीन शहरों में तापमान 6 डिग्री से निचे पहुँच गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ सकती है।

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज से हरियाणा के कई इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके कारण दिन में ठंड बढ़ सकती है। वहीँ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार भी है। यमुनानगर में दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस इसके अलावा लगभग जिलों का तापमान 24 डिग्री के आसपास चल रहा है।Haryana Weather Update

सिरसा हिसार रहा सबसे ठंडा

बता दें कि हरियाणा में पहाड़ों की तरफ से आ रही हवाओं से न्यूनतम तापमान में भी 4.2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सीजन में अब तक सबसे कम तापमान रहा।सिरसा और महेंद्रगढ़ में भी 6 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। हिसार में 6.6 डिग्री हो गया है। करनाल, कैथल, जींद, सोनीपत, भिवानी, पंचकूला और पानीपत में 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अंबाला में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है। यहां पारा 9.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से अब दिन भी होंगें ठंडे

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध देखी गई है। नारनौल में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा।Haryana Weather Update

IMD का ताजा अपडेट


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। आज से 2 दिन 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी।