Haryana Weather Update : हरियाणा में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह सुबह धुंध देखने को मिली। जिससे वाहन चालकों को सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। बता दे कि कई बाअद आज शुक्रवार को सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में फिर से घना कोहरा छाया है। सोनीपत शहर में कोहरे की वजह से सुबह 7 बजे विजिबिलिटी जीरो है, वहीँ कई इलाकों का सफर एक दूसरे से टूट सा चूका है। वहीँ सिरसा हिसार से फतेहाबाद में आज कोहरे से हल्की राहत मिली है। सुबह सुबह तेज धुप से ठंढ से कुछ राहत मिली है।
धुंध ने रोकी वाहनों कि रफ़्तार
दिल्ली-जम्मू हाईवे पर इतना कोहरा छाया है कि वाहनों को आगे बढ़ने में काफी दिक्कतें हुईं। विजिबिलिटी काफी कम होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। यहीं वजह है कि 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाने पड़े।
30 दिसम्बर तक हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट
IMD के नए अपडेट के मुताबिक बता दे कि प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा। पूरे प्रदेश में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीते तीन–चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ था, लेकिन अब शीतलहर चलने के कारण मौसम साफ हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सूखी ठंड का असर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
गुरुवार की रात सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय पलवल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट
उत्तरी ठंडी सर्द हवाओं से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Update ) ने हरियाणा में 26-28 दिसंबर के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिसंबर में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।