Kal Ka Mousam : देश के कई राज्यों में कड़ाके कि ठंढ ने लोगों को घरों पर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दे कि राजस्थान हरियाणा- दिल्ली समेत उतर भारत में धुंध के साथ साथ ठंढ का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। वहीँ कई राज्यों में विजिबलिटी ना के बराबर हो चुकी है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार बारिश के आसार नजर आ रहे है
IMD के नए अपडेट के अनुसार लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।सुबह यात्रा करने वाले लोगों को बेहद सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है। तो चलिए जानते हैं कल यानी 21 दिसंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा…Kal Ka Mousam
8 राज्यों में बदलने वाला है मौसम
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को देश के 8 राज्यों के प्रमुख शहरों में मौसम बदलने वाला है। इन शहरों में कल आसमान में बादल छाए रहेंगे।
कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी के भी आसार हैं। इन शहरों में दिल्ली, बिहार की राजधानी पटना, हिमाचल की राजधानी शिमला, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, हिमाचल के प्रसिद्ध शहर मनाली, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, पंजाब के अमृतसर, राजस्थान की राजधानी जयपुर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शामिल हैं।Kal Ka Mousam
कल यानी 21 दिसंबर को राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी जयपुर के आसपास के जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को दिल्ली में सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।
वाहन चालकों को सुबह के समय बेहद सतर्क होकर गाड़ी चलाने की आवश्यकता है। वहीं कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी जयपुर के आसपास के जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। माउंट आबू , सीकर , बीकानेर और नागौर में खतरनाक शीत लहर चल सकती है।