Haryana Weather Update : हरियाणा में दिसंबर की शरुवात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंढ शरू हो चुकी है। बता दे की प्रदेश में आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान हरियाणा के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला जिले शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पहले हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
हरियाणा में तापमान
राज्य में अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट देखने को मिली है। सबसे बड़ी गिरावट रोहतक, गुरुग्राम, नूंह और हिसार में देखने को मिली। यहां दिन का पारा 2.5 °C से 3.5 °C तक गिर गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3 दिनों में बादलवाई के कारण दिन का पारा गिर सकता है, वहीं रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
IMD अपडेट के अनुसार राज्य में दिसंबर के शुरुआती दौर में ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार को राज्य के अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हिसार में पारा 4 °C तक पहुंच गया था। हरियाणा के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार 8 दिसंबर से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
4 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आज 4 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे मौसम बदलेगा। इसके बाद 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। परंतु 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।