Haryana Weather Update : हरियाणा में अब कड़ाके की ठंढ पड़ने वाली है । बता दे की पिछले दो या तीन दिन से कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में शीतलहर ने कंपकंपा दिया है। लगातार पहाड़ों से मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही है। बता दे की अब तेजी से तापमान में गिरावट आएगी।
सिरसा, हिसार, समेत 7 जिलों में येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में इसी तरह शीतलहर चल सकती है। शीतलहर के कारण हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर पहुंच गया है।
हरियाणा के 7 जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले शामिल हैं।
दिन का तापमान भी रिकॉर्ड गिरावट
अधीक जानकारी के के लिए बता दे की अब रात के बाद दिन भी ठंडे होने लगे है। हरियाणा में 1 दिसंबर को अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बनी रही।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।
उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने तथा दिन में धूप खिले रहने की संभावना है।