Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में संचालित “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” में चूरू जिले के एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उनकी इस उपलब्धि से चूरू जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।
युवा नेतृत्व में बनाई अलग पहचान
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्यरत एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने कार्यक्रम के दौरान अपनी सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
बताया जा रहा है कि संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं में संविधान, लोकतंत्र और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है।
चूरू में खुशी का माहौल
एडवोकेट सद्दाम हुसैन की इस उपलब्धि पर चूरूवासियों ने खुशी जताई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा।
