Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
छात्रावास प्रवेश 2026: कॉलेज हॉस्टल आवेदन शुरू
सीकर जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालय स्तरीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 मई से प्रारम्भ हो गई है।
उपनिदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि विभाग द्वारा छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
एसएसओ पोर्टल से होगा ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक विद्यार्थी SSO Portal के माध्यम से SJMS (Social Justice Management System) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है ताकि पात्र विद्यार्थियों को आसानी से छात्रावास सुविधा मिल सके।
कब जारी होगी मेरिट सूची
विभाग की ओर से छात्रावास प्रवेश के लिए मेरिट सूची अलग-अलग चरणों में जारी की जाएगी।
- प्रथम मेरिट सूची – 12 जून 2026
- द्वितीय मेरिट सूची – 24 जून 2026
- तृतीय मेरिट सूची – 30 जून 2026
- चतुर्थ मेरिट सूची – 8 जुलाई 2026
- पंचम मेरिट सूची – 15 जुलाई 2026
मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा।
रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” आधार पर प्रवेश
उपनिदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि अंतिम वरीयता सूची जारी होने के बाद भी यदि छात्रावासों में सीटें खाली रहती हैं तो ऐसे रिक्त स्थानों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
पुराने विद्यार्थियों को करना होगा प्रवेश नवीनीकरण
जो विद्यार्थी पहले से छात्रावास में निवासरत हैं, उन्हें अपनी पिछले वर्ष की अंकतालिका और प्रार्थना पत्र संबंधित छात्रावास अधीक्षक को जमा करवाना होगा।
दस्तावेजों की जांच के बाद छात्रावास अधीक्षक पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार प्रवेश नवीनीकरण करेंगे।
विभाग ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन की अपील की
प्रियंका पारीक ने बताया कि छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की ताकि उन्हें समय पर छात्रावास सुविधा का लाभ मिल सके।
