Posted inAgriculture News (कृषि समाचार)

दिसंबर के महीने में अपने खेतों में लगा लें ये 5 फसल, होने लगेगी पैसों की बारिश, चार हफ्तों में तैयार हो जाती है ये फसल

Short duration vegetable crops: दिसंबर का महीना किसानों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस मौसम में कई सीजनल फसले उगाई जाती है। इन फसलों की खेती करके किसान कम समय में मालामाल बन जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फसलों के नाम बताएंगे जिनकी खेती करके आप कम समय में मालामाल बन सकते हैं इसके साथ ही आपको काफी ज्यादा मुनाफा भी होगा। इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसी फसलों के बारे में बताने वाले हैं जो कम समय में तैयार हो जाती है और इसे बेचकर किसान मालामाल हो सकते हैं।

फसल उत्पादन के लिए दिसंबर का महीना है उपयुक्त

फसल उत्पादन के लिए दिसंबर का महीना इसलिए भी उपयुक्त है क्योंकि दिसंबर में सर्दी होने की वजह से फसलों की अधिक देखभाल नहीं करनी पड़ती। ठंडी हवा रात का तापमान और सुबह की हल्की धूप फसलों के विकास के लिए परफेक्ट होती है। इस महीने में कुछ खास फसलों की खेती करके आप मालामाल बन जाएंगे।

बैंगन: ठंड का मौसम बैगन की खेती के लिए परफेक्ट होता है। बैगन का पौधा 6 घंटे की धूप दोमत मिट्टी और अच्छी जल निकासी से तेजी से बढ़ता है। 40 दिन में यह फसल तैयार हो जाती है।

शलजम : सर्दियों में लोग हेल्दी सब्जी खाते हैं ऐसे में आप शलजम की खेती करके मालामाल बन सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं।दिसंबर में आप इसकी खेती कर सकते हैं यह मात्र 40 से 60 दिन में तैयार हो जाती है।

भिंडी: भिंडी आम तौर पर गर्मियों की फसल मानी जाती है लेकिन सर्दियों में भी इसकी खेती करना फायदेमंद होता है।भिंडी की खेती कर आप कम समय में मालामाल बन सकते हैं।

पालक : सर्दियों में पालक की खेती कर आप कम समय में मालामाल बन सकते हैं क्योंकि सर्दियों में इसकी मांग बढ़ जाती है। यह कैल्शियम आयरन विटामिन ए और सी का एक काफी अच्छा स्रोत है इसलिए इसकी खेती लोग बड़े पैमाने पर करते हैं। मात्र 6 सप्ताह में यह तैयार हो जाता है।

गाजर : गाजर सर्दियों का सुपर फूड है आप इसकी खेती कर सकते हैं इससे आपको काफी अच्छा उत्पादन होगा और यह मात्र 80 दिनों में तैयार हो जाता है। कम लागत में यह अधिक मुनाफा देने वाला सौदा है।