Archive Notice: This article was originally published on 1 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

डेढ़ साल बाद सीकर को मिला नया कलेक्टर, 65 IAS का तबादला
राजस्थान में देर रात जारी 65 IAS अधिकारियों की तबादला सूची में सीकर जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। अब सीकर के नए जिला कलेक्टर के रूप में आशीष मोदी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मुकुल शर्मा का हुआ ट्रांसफर

मौजूदा कलेक्टर मुकुल शर्मा का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। करीब डेढ़ साल बाद सीकर को नया कलेक्टर मिला है।

कौन हैं नए कलेक्टर आशीष मोदी?

आशीष मोदी वर्ष 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं।

वे इससे पहले:

  • जैसलमेर
  • भीलवाड़ा

जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है।

पहले भी चर्चा में रहा था प्रशासन

गौरतलब है कि दिसंबर महीने में कलेक्टर मुकुल शर्मा और प्रभारी मंत्री संजय शर्मा के बीच बहस भी हुई थी।

यह विवाद तब हुआ जब मंत्री संजय शर्मा नगर परिषद सीकर में शहरी सेवा शिविर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। उस दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों और अधिकारियों का पक्ष लिया था।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद प्रभारी मंत्री सीकर नहीं आए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...