Archive Notice: This article was originally published on 27 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

आज प्रभारी मंत्री संजय शर्मा का दौरा, अधिकारियों की समीक्षा बैठक

सीकर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा मंगलवार 27 मई 2026 को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे बजट घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री संजय शर्मा सुबह 8:30 बजे जयपुर से रवाना होंगे और सुबह 11 बजे सर्किट हाउस सीकर पहुंचेंगे।

जिला कलेक्ट्रेट में होगी समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा दोपहर 12:05 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 12:15 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार, सीकर पहुंचेंगे। यहां वे जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में जिले की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की समीक्षा की जाएगी।

जल संरक्षण अभियान पर रहेगा फोकस

बैठक में विशेष रूप से जल संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े अभियानों की प्रगति पर चर्चा होगी। अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार, सरकार जल संरक्षण को लेकर प्रदेशभर में अभियान चला रही है और सीकर जिले में इसकी प्रगति पर खास नजर रखी जा रही है।

शाम को रींगस में कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रभारी मंत्री दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर 2:10 बजे पुनः सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

इसके बाद शाम 6:30 बजे सीकर से रवाना होकर शाम 7:30 बजे भेरूजी जोहड़ी, रींगस पहुंचेंगे। यहां वे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के बाद मंत्री संजय शर्मा रात 8:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...