Archive Notice: This article was originally published on 8 जून 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

आज से ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान, 15 जून तक लगेंगे विशेष शिविर

सीकर। सहकारिता विभाग द्वारा “सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत 8 जून से 15 जून 2026 तक जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे शुरू होंगे।

पलसाना डेयरी के प्रबंध निदेशक लालचंद बलाई ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों और सहकारी समितियों को बैंकिंग एवं डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है।

जिलेभर में होंगे विशेष शिविर

अभियान के तहत 8 जून को सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, पलसाना में शिविर आयोजित होगा। इसके बाद सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

12 से 15 जून तक भी पलसाना में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

300 दुग्ध उत्पादकों के खुलेंगे खाते

अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 30 दुग्ध समितियों के 300 दुग्ध उत्पादकों के खाते जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक में खोले जाएंगे।

इससे दुग्ध उत्पादकों को बैंकिंग सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और भुगतान प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।

40 माइक्रो एटीएम होंगे उपलब्ध

जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा 40 बैंक मित्र बनाए जाएंगे और 40 माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही समितियों के प्रतिनिधियों को माइक्रो एटीएम संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

नई दुग्ध समितियों का होगा पंजीयन

अभियान के दौरान 8 नई प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक समितियों के ऑनलाइन आवेदन भी शिविरों में करवाए जाएंगे।

एनसी पोर्टल पर अपडेट होगा डेटा

सहायक रजिस्ट्रार, सीकर दुग्ध संघ द्वारा नई पंजीकृत और अवसायनाधीन दुग्ध समितियों की जानकारी एनसी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी, जिससे रिकॉर्ड डिजिटल रूप से व्यवस्थित रहेगा।

क्या बोले अधिकारी?

पलसाना डेयरी के प्रबंध निदेशक लालचंद बलाई ने बताया कि अभियान के जरिए सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने और दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...