Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आज सीकर दौरे पर रहेंगे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
सीकर। नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जसरासर, श्रीमाधोपुर और गढ़टकनेत में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मंत्री खर्रा सुबह जसरासर (लक्ष्मणगढ़) पहुंचकर शहीद सैनिक गोवर्धन सिंह ढाका स्मारक एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद वे श्रीमाधोपुर पहुंचकर शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 का निरीक्षण करेंगे। वहीं गढ़टकनेत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे।
प्रशासन के अनुसार दौरे के दौरान मंत्री क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसेवा शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।
