DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में जल्द बढ़ोतरी होने वाली है। यह बढ़ोतरी आठवें वेतन आयोग के अनुसार नहीं बल्कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को जनवरी में ही सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स जारी किया है। आपको बता दे यह इंडेक्स 148.2 है।
जनवरी 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
जनवरी 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% से 60% हो सकता है।यह महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ने वाला है।
हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। सरकार ने जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किया था तब महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया था। एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने वाली है।
आठवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा।आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।