IRCTC Himachal Tour Package: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है।आप अगर सर्दियों में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। आईआरसीटीसी हिमाचल प्रदेश के लिए सस्ता टूर पैकेज लॉन्च किया है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों,खूबसूरत देवदार के जंगल और हिमाचल की खूबसूरत संस्कृति आपका मन मोह लेगी।
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज में यात्रियों के लिए कई व्यवस्थाएं की गई है। टिकट के खर्चे में ही आपको रुकने और खाने का व्यवस्था किया जाएगा।
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम EVERGREEN HIMACHAL CONFIRMED TICKET है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 नवंबर 2025 को कोलकाता से होगी। इसका कोड EHR127 है।
इसमें आपको अंबाला, डलहौजी, मैकलोड़ गंज घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का हिमाचल टूर पैकेज के 7 रात और 8 दिन का है। बता दे की इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करना होगा। अन्य जगहों पर घूमने के लिए कैब की व्यवस्था की जाएगी।
इस टूर पैकेज के किराया की बात करें तो अकेले सफर करने के लिए 45905 रुपए देना होगा। दो लोगों को यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति का किराया ₹25000 देना। आप अगर तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति का किराया ₹24000 होगा।