Posted inव्यवसाय

ये 7 बैंक Fixed Deposit पर दे रहे है 7.1% तक का ब्याज, यहां पैसा लगाकर बन सकते हैं मालामाल, देखें पूरी List

Senior citizen FD rates: आप अगर फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदे वाली है। भारत के कई ऐसे बैंक है जो सीनियर सिटीजंस को फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर काफी अच्छा ब्याज दे रहे हैं। देश के कई ऐसे बैंक है जो 3 साल वाली अवधि के फिक्स डिपॉजिट पर 7.01% तक का ब्याज दे रहे हैं। आप अगर 5 लाख या 10 लाख रुपए तक का फिक्स्ड डिपॉजिट करा रहे हैं तो आपको काफी अच्छा मुनाफा मिलेगा। तो आईए जानते हैं कौन से बैंक सीनियर सिटीजंस को अच्छा रिटर्न दे रहे हैं।

ये बैंक दे रहे हैं सीनियर सिटीजंस को काफी अच्छा ब्याज

ICICI BANK: आइसीआइसीआइ बैंक 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजंस को 7.5% का ब्याज दे रहे हैं। सामान्य ग्राहकों को 6. 6% का ब्याज मिलता है लेकिन सीनियर सिटीजंस को 7.5 परसेंट का ब्याज मिलेगा।

Union Bank of India: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया सीनियर सिटीजंस को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.01% का ब्याज दे रहा है।

Federal Bank of India: फेडरल बैंक ऑफ़ इंडिया सीनियर सिटीजंस को 7% का ब्याज दे रहा है।सामान्य ग्राहकों को 6. 5% का ब्याज मिल रहा है।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजंस को 6.95% का ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों को 6.45 परसेंट का ब्याज मिल रहा है।

State Bank of India: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सीनियर सिटीजंस को 6.8 परसेंट का ब्याज दे रहा है।

Kotak Mahindra Bank : कोटक महिंद्रा बैंक सीनियर सिटीजंस को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.9 परसेंट तक का ब्याज दे रहा है।

Canara Bank: केनरा बैंक के द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजंस को 6.75 परसेंट का ब्याज दिया जा रहा है।