Posted inव्यवसाय

SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, पढ़े पूरी खबर

SBI New Rule: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्ड होल्डर के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंक के द्वारा नई ट्रांजैक्शन फीस और रीवार्ड्स प्वाइंट्स अपडेट की घोषणा की गई है और यह बदलाव 1 नवंबर 2025 से लागू किया जाएगा।

Ajio और JioMart पर मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

1 अक्टूबर से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कार्ड होल्डर Ajio और JioMart पर ऑनलाइन शॉपिंग को रिवॉर्ड पॉइंट कमा पाएंगे। Reliance SBI card premium users हर ₹100 के खर्चे पर 20 रिवॉर्ड पॉइंट जीत पाएंगे जबकि अन्य सामान्य एसबीआई कार्ड होल्डर ₹100 के खर्चे पर 10 रीवार्ड प्वाइंट हासिल कर पाएंगे।

एजुकेशन पेमेंट पर लगेगा नया चार्ज

1 नवंबर 2025 से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कार्ड थर्ड पार्टी एप्स के जरिए किए गए एजुकेशन पेमेंट पर एक परसेंट अधिक चार्ज लगाएगा हालांकि स्कूल या कॉलेज के ऑफिसियल वेबसाइट या POS मशीन के माध्यम से किए गए डायरेक्ट पेमेंट पर इस शुल्क को नहीं लगाया जाएगा।

वॉलेट लोड ट्रांजैक्शन पर फीस

1 नवंबर से ₹1000 से अधिक वाले सभी वॉलेट लोड ट्रांजैक्शन पर आपको एक परसेंट चार्ज देना होगा। पहले एक परसेंट चार्ज नहीं देना पड़ता था लेकिन अब 1 नवंबर से अगर आप ₹1000 से अधिक वॉलेट लोड ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको एक परसेंट का चार्जिंग हर हाल में देना होगा।

ग्राहकों के लिए सुझाव

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी ग्राहकों को सुझाव दिया है कि सभी कार्ड होल्डर अपने खर्च और ट्रांजैक्शन पैटर्न को ध्यान में रखते हुए नया चार्ज और रिवॉर्ड पॉइंट की योजना बनाएं। बैंक ने कहा है कि समय-समय पर अपने नियम के बारे में जानकारी लेते रहें ताकि आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बैंक के द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है इसलिए बैंक ने कहा है कि समय-समय पर बैंक से जुड़ी जानकारी लेते रहे।