Posted inChuru News (चुरू समाचार)

Churu : कांग्रेस का हल्ला बोल : जिला कलेक्ट्रेट पर होगा विरोध प्रदर्शन

Congress Halla Bol protest against government and administration in Churu

चूरू, चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस की ओर से हल्ला बोल प्रदर्शन आयोजित होगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया करेंगे।

प्रदर्शन का समय और स्थान
सुबह 10:30 बजे, मंडेलिया हाउस से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक यह विरोध रैली निकाली जाएगी। प्रदर्शन के दौरान चूरू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को उजागर किया जाएगा।

भाजपा सरकार और प्रशासन पर आरोप
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और जिला प्रशासन की विफलताओं को लेकर आवाज बुलंद करने का ऐलान किया है।

प्रमुख चेहरे और भागीदारी
चूरू लोकसभा के युवा सांसद राहुल कसवा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू सहित प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व सभापति, पार्षदगण, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

आमजन को भी बुलावा
कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर इस प्रदर्शन में भाग लें। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि “यह प्रदर्शन जनआवाज को उठाने का माध्यम बनेगा। आमजन की पीड़ा को कांग्रेस सामने लाएगी।