चूरू, जिला प्रशासन चूरू द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही देने के उद्देश्य से 9 से 18 अक्टूबर के बीच विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ लगाए जाएंगे।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में आधार सुधार, जनाधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, राजस्व दस्तावेज, स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
शिविरों की तिथिवार सूची और पंचायतें:
9 अक्टूबर को शिविर होंगे:
- चूरू: घांघू, ढाढ़र
- राजगढ़: हरपालू कुशाला, भोजाण
- तारानगर: झाड़सर छोटा, राजपुरा
- सुजानगढ़: भानीसरिया तेज, बड़ाबर
- बीदासर: सारंगसर, घंटियाल बड़ी
- सरदारशहर: भोजासर छोटा, तोलासर
- रतनगढ़: हामुसर, भानुदा
11 अक्टूबर को शिविर होंगे:
- चूरू: दूधवाखारा, लाखाऊ
- राजगढ़: राघा छोटी, कालरी
- तारानगर: आनंदसिंहपुरा, खरतवासिया
- सुजानगढ़: भीमसर, कोलासर
- बीदासर: पारेवड़ा, गिरवरसर
- सरदारशहर: रोलासर, रणसीसर
- रतनगढ़: मेलूसर, पाबूसर
16 अक्टूबर को शिविर होंगे:
- चूरू: लोहसना बड़ा, सिरसला
- राजगढ़: बैरासर छोटा, बींजावास
- तारानगर: पंडरेऊ ताल, नेठवा
- सुजानगढ़: खारिया कनिराम, न्यामा
- बीदासर: चाड़वास, तेहनदेसर
- सरदारशहर: मेहरी राजवियान, फोगा भरथरी
- रतनगढ़: हुडेरा, भरपालसर
17 अक्टूबर को शिविर होंगे:
- चूरू: झारिया, सहजूसर
- राजगढ़: डोकवा, मूंदीताल
- तारानगर: भनीण, झाड़सर कांधलान
- सुजानगढ़: मुरडाकिया, गुड़ावड़ी
- बीदासर: कातर छोटी, साण्डवा
- सरदारशहर: भादासर दिखनादा, बैजासर
- रतनगढ़: नौसरिया, गोलसर
18 अक्टूबर को शिविर होंगे:
- चूरू: लालासर बणीरोतान, भामासी
- राजगढ़: चैनपुरा बड़ा, ख्याली
- बीदासर: रैड़ा
- सरदारशहर: मीतासर, सवाई बड़ी
- रतनगढ़: गोगासर, लधासर
क्या-क्या सेवाएं मिलेंगी?
ग्रामीण सेवा शिविरों में निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाएंगी:
- आधार कार्ड अपडेट व जनाधार लिंकिंग
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन
- खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाना/हटवाना
- राजस्व दस्तावेज जारी करना (नकल, नामांतरण)
- चिकित्सा जांच और निशुल्क दवा वितरण
- ई-मित्र से संबंधित सेवाएं
- महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी