Posted inChuru News (चुरू समाचार)

पूर्व विधायक महर्षि ने निरीक्षण के दौरान पंप सेट चालू करवाए

A photo of drainage and water pump set inspection in Ratangarh

रतनगढ़ (चूरू)। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रतनगढ़ शहर में मुख्य गैनाणी और नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। महर्षि ने नगर पालिका ईओ, RUIDP अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था की प्रगति को देखा और मानसून में होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए तैयारियों की जानकारी ली।

महर्षि ने बताया कि सफाई अभियान निरंतर जारी है और आगामी तीन-चार दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। बरसाती पानी निकासी के लिए नए हाई पॉवर पंप सेट तैयार कर दिए गए हैं, जिससे जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकेगा।

35 करोड़ के ड्रेनेज कार्य से मिलेगी राहत
पूर्व विधायक महर्षि ने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में 35 करोड़ रुपये के ड्रेनेज कार्यों को मंजूरी दी गई थी, और अब यह कार्य तेज गति से प्रगति पर है। इससे मुख्य बाजार और शहर के अन्य हिस्सों में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।

निरीक्षण के दौरान मौजूद लोग
निरीक्षण में महर्षि के साथ RUIDP के अधिकारी, नगरपालिका ईओ, भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, दीनदयाल पारीक, रामगोपाल चौधरी, ओम महर्षि, प्रवीण शर्मा, बलवीर स्वामी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

महर्षि ने कहा— “जलभराव की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए हम पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। इस मानसून में रतनगढ़ शहर को राहत देने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।”