Posted inChuru News (चुरू समाचार)

रतनगढ़ में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दौरा, मतदाताओं से की चर्चा

Deputy chief election officer visits Ratangarh to review SIR 2026 progress

चूरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के निर्देशानुसार
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमदत्त दीक्षित ने बुधवार को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने एसआईआर—2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान की प्रगति का जायज़ा लेते हुए
स्थानीय मतदाताओं से संवाद किया और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

समयबद्ध और पारदर्शी कार्य की दी हिदायत

दीक्षित ने निर्वाचन कार्य से जुड़े बीएलओ और अधिकारियों को निर्देश दिए
कि सभी गतिविधियां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार
समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से संपादित की जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना और उन्हें अपडेटेड जानकारी देना
लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कमज़ोर प्रगति वाले क्षेत्रों पर फोकस

बैठक में उन्होंने कमज़ोर प्रगति वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के सम्बलन हेतु चर्चा की
और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दी प्रगति रिपोर्ट

इस दौरान ईआरओ मिथलेश ने रतनगढ़ क्षेत्र में चल रही एसआईआर—2026 गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य तेज़ी से जारी है।