चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर जिले के सभी नगर निकायों में वार्डवार शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इन शिविरों में आमजन को नगर निकायों से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
नगर परिषदों में ऐसे होंगे शिविरों के आयोजन
सरदारशहर नगर परिषद
- 14 अक्टूबर: वार्ड 45 व 47 – पारीक भवन
- 15 अक्टूबर: वार्ड 48, 50 व 52 – हरिजन बस्ती अंबेडकर भवन
- 16 अक्टूबर: वार्ड 53, 54 व 55 – कुआ सेडू मोदी सामुदायिक भवन
- 17 अक्टूबर: वार्ड 01 से 55 – नगरपरिषद टाउन हॉल
सुजानगढ़ नगर परिषद
- 14 अक्टूबर: वार्ड 47 – नया बास क्लब
- 15 अक्टूबर: वार्ड 23, 24, 25, 28, 29, 32 – भारत माता चौक भवन
- 16–17 अक्टूबर: वार्ड 01 से 60 – नगरपरिषद वीसी रूम
चूरू नगर परिषद
- 15 अक्टूबर: वार्ड 54, 55, 56 – कुदाल भवन
- 17 अक्टूबर: वार्ड 57, 58, 59 – परशुराम भवन
नगरपालिकाओं में भी तैयारियां पूरी
बीदासर नगरपालिका
- 14 अक्टूबर: वार्ड 32
- 15 अक्टूबर: वार्ड 33
- 16 अक्टूबर: वार्ड 34 व 35 – अंबेडकर भवन
- 17 अक्टूबर: वार्ड 01 से 35 – मेगा कैंप, नगरपालिका मीटिंग हॉल
तारानगर नगरपालिका
- 14 अक्टूबर: वार्ड 29 व 30 – राजकीय जमोस विद्यालय
- 15 अक्टूबर: वार्ड 31 व 32 – मदरसा तेलियान
- 16 अक्टूबर: वार्ड 33 व 34 – राजकीय विद्यालय नंबर 03
- 17 अक्टूबर: रिजर्व कैंप – नगरपालिका कार्यालय
साहवा नगरपालिका
- 14 अक्टूबर: वार्ड 19
- 15 अक्टूबर: वार्ड 20
- 16 अक्टूबर: वार्ड 21
- 17 अक्टूबर: वार्ड 22 व 23 – नगरपालिका कार्यालय
रतनगढ़ नगरपालिका
- 14 अक्टूबर: वार्ड 13, 14 व 15 – चेजारों का मोहल्ला, सुनारों की धर्मशाला
- 15–17 अक्टूबर: सभी वार्डों के लिए रिव्यू कैम्प – नगरपालिका सभाभवन
राजगढ़ नगरपालिका
- 14 अक्टूबर: वार्ड 33, 37, 38 – भक्कड़ स्कूल, इंदिरा कॉलोनी
- 15 अक्टूबर: वार्ड 32, 39, 40 – जांगिड़ धर्मशाला, वार्ड 07
- 17 अक्टूबर: वार्ड 34, 35, 36 – रेगरान धर्मशाला
छापर नगरपालिका
- 14 अक्टूबर: वार्ड 13 व 14
- 15 अक्टूबर: वार्ड 01 से 08
- 16 अक्टूबर: वार्ड 09 से 18
- 17 अक्टूबर: वार्ड 19 से 25 – नगरपालिका कार्यालय
राजलदेसर नगरपालिका
- 14 से 17 अक्टूबर: वार्ड 01 से 35 – मेगा शहरी सेवा शिविर
रतननगर नगरपालिका
- 14–15 अक्टूबर: वार्ड 19 – आश्रय स्थल भवन
- 16–17 अक्टूबर: वार्ड 20 – नगरपालिका कार्यालय
आमजन को मिलेगा कई विभागों का लाभ
इन शहरी सेवा शिविरों में राजस्व, नगर निकाय, जलदाय, बिजली, समाज कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सेवाओं को पारदर्शी ढंग से जनता तक पहुँचाना है।