Posted inChuru News (चुरू समाचार)

Churu News: विजय दिवस पर वीर सैनिकों को जिला कलक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Churu Collector pays tribute to brave soldiers on Vijay Diwas

चूरू, विजय दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय स्थित वीरगति स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

कलक्टर ने सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

विजय दिवस का महत्व

सुराणा ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सैन्य इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। उनका त्याग और समर्पण देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की मजबूत नींव है।

सैनिक कल्याण कार्यालय के मोहम्मद याकूब ने भी विजय दिवस के महत्व और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, सुबेदार राजेश कुमार लाम्बा, सीआई सुखराम चोटिया, एसआई किशनाराम, एएसआई बैजूलाल, हवलदार सतपाल, अन्य अधिकारी एवं सैनिक कल्याण विभाग का स्टाफ उपस्थित रहे।

वीरगति सैनिकों के आश्रितों का सम्मान

कार्यक्रम में 1971 युद्ध के वीरगति सैनिकों के आश्रितों का सम्मान किया गया। गणमान्य नागरिकों और गौरव सैनानियों ने स्मारक पर पुष्पचक्र, पुष्प मालाएं और पुष्प अर्पित कर सैनिकों को नमन किया।