Posted inEducation News (एजुकेशन समाचार)

ऑटो रिक्शा चालक के होनहार बेटे ने रचा इतिहास, पहले प्रयास मे UPSC में मारी बाजी, पढ़े IAS अंसार शेख की कहानी

UPSC Success Story: कहते हैं इंसान अगर कठिन परिश्रम करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जिसके पिता ऑटो रिक्शा चालक है और मां ने खेतों में काम किया लेकिन बेटे को कभी भी कोई कमी नहीं होने दी। हम अंसार शेख की बात कर रहे हैं जो देश के सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारी बने।

अंसार शेख बचपन से ही पढ़ाई में काफी ज्यादा होनहार थे। आंसर शेख महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं और 21 साल की उम्र में उन्होंने यूपीएससी जैसे परीक्षा को पास कर दिखाया। उन्हें ऑल इंडिया में 361 व रैंक हासिल हुआ। उनके पिता का नाम यूनुस शेख अहमद है जो की ऑटो चलते हैं।

अंसार शेख के घर की हालत ऐसी नहीं थी कि वह काफी बड़े जगह जाकर पढ़ाई कर सके। कई बार तो उन्हें पढ़ाई करना भी मुश्किल लगने लगा ऐसी स्थिति में उनके पिता उनका स्कूल से नाम कटवाना चाहते थे। लेकिन उनकी मां के कहने पर उनका नाम नहीं कटवाया गया और बेटे को पढ़ने के लिए उनकी मां खेतों में काम करने लगी।

21 साल की उम्र में बन गए आईएएस ऑफिसर

अंसार ने शुरुआत में ही ठान लिया था कि वह आईएएस ऑफिसर बनेंगे और विपरीत स्थितियों में भी उन्होंने पढ़ाई करना शुरू किया। कड़ी संघर्ष के बदौलत उन्होंने अपना सपना पूरा किया और आईएएस ऑफिसर बन गए।

अंसार शेख बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में ही परिवार की जिम्मेदारी उन्होंने उठाया और बहुत मेहनत किया। उनके पिता ऑटो चलाते थे और मुश्किल से परिवार का पेट भर पाते थे। लेकिन अनुसार सीखने परिवार का इतिहास बदल दिया और आज उनका परिवार काफी अच्छी जिंदगी जीता है।