Posted inEducation News (एजुकेशन समाचार)

बॉयफ्रेंड ने हर कदम पर दिया साथ, टूटने नहीं दिया हौसला, नाकामियों से लड़कर दिव्या बनी DSP, 2 बार क्रैक की PCS

Divyav Jhariya Success Story: कहते हैं अगर इरादा पक्का हो और साथी सच्चा साथ देने वाला हो तो जिंदगी के हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है। आज हम आपको मध्य प्रदेश की दिव्या झरिया की कहानी बताएंगे जिनके जीवनसाथी ने हर कदम पर उनके साथ दिया। अपने बॉयफ्रेंड के सहयोग से दिव्या डीएसपी बन गई। जब पहली बार दिव्या को नाकामी मिली तो उनके साथी ने उन्हें मोटिवेट किया।

सोशल मीडिया के एक पोस्ट के अनुसार दिव्या झरिया मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली है। उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई यहीं से की। दिव्या हमेशा से पढ़ने में आगे थी यही वजह है कि 12वीं के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया। इंजीनियरिंग के बाद उन्हें अच्छी कंपनी में जॉब मिल गई हालांकि उनका मन कुछ बड़ा करने का था इसलिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

साल 2018 में वह इंदौर तैयारी करने आ गई। प्रीलिम्स एक्जाम उन्होंने पास कर लिया लेकिन कुछ परिस्थितियों से उन्हें घर जाना पड़ा जिसकी वजह से वह मेंस परीक्षा नहीं दे पाई। उन्होंने हार नहीं माना और बेहतर तैयारी के साथ अगली बार फिर तैयारी की।

जब उनका हिम्मत टूटने लगा तो उनके बॉयफ्रेंड जो कि अब उनके पति बन चुके हैं उन्होंने उनका काफी साथ दिया। साल 2020 में दिव्या की मेहनत रंग लाई और वह डीएसपी बन गई। दिव्या के बॉयफ्रेंड आदित्य तिवारी उनके स्कूल टाइम के फ्रेंड है। आदित्य तिवारी भी डीएसपी है।

दिव्या ने कहा कि जब इंसान सच्चे दिल से कोशिश करता है तो वह जरूर कामयाब बनता है। दिव्या की कहानी यह साबित करती है कि इंसान अगर दिल से कोशिश करें तो वह हर मुश्किलों से लड़ सकता है और कामयाबी हासिल कर सकता है।