मुंबई,अनिल बेदाग। हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के 60 वर्षीय फिल्मी सफर के उपलक्ष्य में 10 जुलाई को मुंबई के प्रतिष्ठित षणमुखानंद हॉल में भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘हेमा मालिनी – लाइव इन कॉन्सर्ट: सेलिब्रेटिंग द ड्रीम गर्ल की डायमंड जुबली’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि पहली बार हेमा मालिनी स्वयं अपने छह दशक लंबे सिनेमाई सफर से जुड़े अनुभव, अनसुने किस्से और पर्दे के पीछे की यादें दर्शकों के साथ साझा करेंगी।

यह आयोजन उनके फिल्मी करियर के साथ भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत का भी उत्सव माना जा रहा है।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सजाएंगे महफिल

इस विशेष कार्यक्रम की परिकल्पना, लेखन, निर्माण, निर्देशन और संचालन आरजे अनिरुद्ध चावला कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सुदेश भोसले, सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति, अनु मलिक, पद्मिनी कोल्हापुरे, शब्बीर कुमार, अनूप जलोटा, विजेता पंडित और पूर्णिमा श्रेष्ठ जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे।

धर्मेंद्र को दी जाएगी विशेष श्रद्धांजलि

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही सिंटा (CINTAA) और फवाइस (FWICE) के लिए 10 लाख रुपये का चैरिटी डोनेशन भी दिया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देना है।

‘हेमा मालिनी एक संस्था हैं’ : आरजे अनिरुद्ध चावला

आरजे अनिरुद्ध चावला ने कहा कि हेमा मालिनी केवल एक सफल अभिनेत्री नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक संस्था हैं। उन्होंने कहा कि छह दशक में पहली बार दर्शकों को उनके जीवन और करियर की प्रेरणादायक कहानी सीधे उनकी जुबानी सुनने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने इसे अपने लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...