मुंबई,अनिल बेदाग। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज और बयान को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह ग्रीन Dior Miss Dior को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। उनके स्टाइलिश लुक ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह आउटफिट डायर की फॉल/विंटर कलेक्शन का हिस्सा है, जिसे अपने मॉडर्न और ट्रेंडी डिजाइन के लिए काफी पसंद किया गया था। उर्वशी का यह एयरपोर्ट लुक भी फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
रोनाल्डो पसंद, लेकिन सपोर्ट अर्जेंटीना को
एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान उर्वशी ने फुटबॉल को लेकर भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेहद पसंद हैं, लेकिन FIFA World Cup 2026 में उनका समर्थन लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम को रहेगा।
उनके इस बयान ने फुटबॉल प्रशंसकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
फैशन स्टेटमेंट के लिए रहती हैं चर्चा में
उर्वशी रौतेला अपने हाई-एंड फैशन, इंटरनेशनल इवेंट्स और ग्लैमरस सार्वजनिक उपस्थितियों के लिए जानी जाती हैं। रेड कार्पेट हो या एयरपोर्ट, उनका हर लुक अक्सर सुर्खियां बटोरता है।






