Jaipur Metro: धनतेरस के अवसर पर जयपुर मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। अक्सर देखा जाता है कि धनतेरस के अवसर पर बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी करते हैं और घरों की सजावट करने के लिए भी खरीदारी करने जाते हैं ऐसे में जयपुर मेट्रो ने समय बढ़ा दिया है।
आज रात 11:20 बजे तक मेट्रो चलाई जाएगी। 18 से 21 अक्टूबर तक मेट्रो 11:30 बजे रात तक चलाई जाएगी। यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
18 से 21 अक्टूबर तक 11:30 बजे रात तक चलेगी मेट्रो
जयपुर मेट्रो के प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि सुबह मेट्रो का संचालन यथावत रहेगा। मानसरोवर और बड़ी चौपड़ से सुबह 5.20 बजे तक चलेगी। 18 से 21 अक्टूबर तक मेट्रो हर रोज 208 फेरे करेगी।
परकोटे में 21 अक्टूबर तक सिटी बैन
इधर, परकोटे में 18 से 21 अक्टूबर तक सिटी बसें नहीं चलेंगी। सुबह 11 से रात 12 बजे तक सिटी/मिनी बसों का संजय सर्किल, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट, धोबी घाट और रामगढ़ मोड़ से परकोटे में एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। इन्हें डायवर्ट कर समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा।