Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

Weather Alert: राजस्थान में इस दिन से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, IMD की नई चेतावनी जारी

Weather Alert: राजस्थान में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य में तेज धूप और शुष्क हवाओं की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है वही रात के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गर्म जिला बाड़मेर रहा है वहां की अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है। सबसे ठंडा जिला सीकर रहा है जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

राजस्थान में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी ज्यादा गिरावट होगी। फिलहाल राज्य के 15 जिलों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

इस साल सर्दी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

राजस्थान के साथ-साथ भारत के तमाम राज्यों में इस साल सर्दी सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।भयंकर ठंड की वजह से इस बार लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल शुष्क हवाएं और न्यूनतम तापमान लोगों को सर्द का अहसास कराएगा। मौसम विज्ञानको के अनुसार दिवाली बीतते ही राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

गिरेगा तापमान


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिवाली और उसके बाद दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिवाली के बाद अधिकांश जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना है।