झुंझुनूं शहर में FCI गोदाम के सामने अभी अभी एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल की सहायता की, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए बीडीके अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान विकास गोवला निवासी के रूप में हुई है। हालांकि दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत बीडीके अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की।
अस्पताल में उपचार जारी
घायल युवक को बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की स्थिति को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी की प्रतीक्षा है।






