चिड़ावा, मनीष शर्मा चिड़ावा में नव नियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) किरण पाल का भाजपा नगर मंडल की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम किरण पाल का स्वागत करते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उन्हें पेड़े खिलाकर बधाई भी दी गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उपखंड अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विकास कार्यों में गति की जताई उम्मीद

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि किरण पाल के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान होगा।

उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, महामंत्री अंकित भगेरिया, नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, राजेश वर्मा, मोहित तामड़ायत, रामचंद्र शर्मा, मंत्री ख्याति केडिया, रिंकू शर्मा, पीयूष बाछुका, विनय सोनी, कार्यालय प्रभारी राजकुमार गजराज तथा प्रवक्ता गंगाधर सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नई एसडीएम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...