अखिल भारत हिंदू महासभा के कुचामन-डीडवाना जिलाध्यक्ष मुकेश सिरोया के चिड़ावा आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को अधिक मजबूत बनाने और समाज के बीच सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने किया स्वागत

चिड़ावा पहुंचने पर नगर मंत्री हरीश केड़िया, हिंदू महिला सभा की उपाध्यक्ष ख्याति केड़िया, महामंत्री सुभाष पंवार तथा उपाध्यक्ष सुनील टेलर ने मुकेश सिरोया का स्वागत किया।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने विचार साझा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

संगठन विस्तार पर रहा फोकस

बैठक के दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र झेरलीवाला, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अशोक शर्मा तथा प्रदेश संगठन मंत्री भागीरथ पिलानिया द्वारा निर्धारित संगठन के उद्देश्यों एवं विचारों पर चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि झुंझुनूं जिले में संगठन के प्रचार-प्रसार, विस्तार और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की रणनीति भी बनाई गई।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...