चिड़ावा की नवनियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) किरण पाल का अखिल भारत हिन्दू महासभा की झुंझुनूं जिला इकाई द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा चिड़ावा के प्रसिद्ध पेड़े खिलाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन ने नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जनहित में बेहतर कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।

प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय पर जोर

जिला संगठन महामंत्री प्रभातीलाल योगी ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया और जनकल्याणकारी कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने किरण पाल के सफल, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

जनसमस्याओं के समाधान की जताई उम्मीद

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए प्रशासनिक नेतृत्व में क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों में तेजी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक प्रयास होंगे। साथ ही प्रशासन और समाज के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुनील टेलर, सुभाषचंद्र पंवार, हरीश केड़िया, अविनाश, मंजीत पार्षद, गुलजारीलाल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री बलकेश देवी, रेखा पांडे, पिंकी सैनी, सुमन कटेवा, ख्याति केड़िया, पूजा, किरण, माया देवी, रेनू और विजयलक्ष्मी सहित अन्य सदस्याओं ने भी एसडीएम का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...