चिड़ावा,मनीष शर्मा। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में चुंगी स्टेशन रोड पर एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते युवक को झुंझुनूं रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

108 एम्बुलेंस ने तुरंत पहुंचाई अस्पताल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर चुंगी स्टेशन रोड क्षेत्र में एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के चालक बंटी नूनिया और ईएमटी अंकित निर्मल मौके पर पहुंचे।

एम्बुलेंस टीम ने युवक को प्राथमिक सहायता देने के बाद तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में किया गया था झुंझुनूं रेफर

चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक की स्थिति गंभीर पाई और उसे बेहतर उपचार के लिए बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं रेफर कर दिया।

108 एम्बुलेंस से झुंझुनूं ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।

पहचान कराने में पुलिस को चाहिए आमजन का सहयोग

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल थाना चिड़ावा अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

पुलिस ने बताया कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...