झुंझुनूं स्थित ढूकिया हॉस्पिटल में 24 जून 2026 को निशुल्क BMD (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर का उद्देश्य लोगों में हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते समस्याओं की पहचान करना है।

किन लोगों को मिलेगा लाभ

सीनियर विशेषज्ञ एवं कुल्हा-घुटना जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने बताया कि जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन, लालिमा, मांसपेशियों में कमजोरी या हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं, उन्हें इस शिविर में जांच अवश्य करवानी चाहिए।

BMD जांच के माध्यम से हड्डियों और जोड़ों में कैल्शियम तथा अन्य महत्वपूर्ण मिनरल्स की स्थिति का आकलन किया जाएगा।

हर महीने लगेगा निशुल्क शिविर

हॉस्पिटल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि मरीजों को नियमित स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को निशुल्क BMD जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समय पर जांच से हड्डियों और जोड़ों से संबंधित कई समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है।

अस्पताल में उपलब्ध हैं कई विशेषज्ञ सेवाएं

डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ, यूरोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, सोनोलॉजिस्ट और एमडी फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और ERCP जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल में माँ योजना (चिरंजीवी), ECHS, RGHS और ESIC के अंतर्गत कई उपचार एवं सेवाएं कैशलेस प्रदान की जाती हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...