झुंझुनूं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 23 जून को झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के पचलंगी गांव का दौरा करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पचलंगी पहुंचेंगे।

सुबह जयपुर से रवाना होंगे राज्यपाल

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार, 23 जून को सुबह 10 बजे जयपुर स्थित राजभवन से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे पचलंगी पहुंचेंगे।

बालाजी धाम झाड़ाया में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

राज्यपाल पचलंगी स्थित बालाजी धाम झाड़ाया में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम श्रीराम महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

दोपहर में लौटेंगे जयपुर

कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे राजभवन, जयपुर पहुंचेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...