झुंझुनूं हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन पत्र और प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

विश्वविद्यालय में तीन वर्षीय बीए-जेएमसी, चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज) तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी उपलब्ध

स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में डेस्कटॉप पब्लिशिंग, फोटोग्राफी, ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म तथा पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन में भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की है।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...