झुंझुनूं। गिडानिया निवासी 80 वर्षीय शशिप्रभा की अचानक तबीयत बिगड़ने और लगातार मिर्गी के कई दौरे पड़ने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में झुंझुनूं स्थित ढूकिया हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल के अनुसार समय पर विशेषज्ञ उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
गंभीर हालत में किया गया भर्ती
अस्पताल के अनुसार, मरीज को लगातार मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर न्यूरो सर्जन डॉ. जोगेंद्र सिंह ने मरीज की जांच की और उन्हें तत्काल क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया।
विशेषज्ञ टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक उपचार किया। उपचार के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया।
परिजनों ने जताया आभार
मरीज के परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से उनकी बुजुर्ग परिजन का जीवन सुरक्षित हो सका।
अस्पताल का दावा: ESIC के तहत कैशलेस उपचार
अस्पताल की निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि मरीज का संपूर्ण उपचार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) योजना के तहत पूरी तरह कैशलेस किया गया।
उन्होंने दावा किया कि झुंझुनूं जिले में उनके अस्पताल में ESIC योजना के तहत न्यूरो विभाग में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के अनुसार, मिर्गी, ब्रेन स्ट्रोक, सिर की चोट, ब्रेन हेमरेज तथा अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित पात्र ESIC लाभार्थी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
इसके अलावा अस्पताल में न्यूरो विभाग के साथ यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी और एमडी फिजिशियन की सेवाएं भी विभिन्न कैशलेस योजनाओं के तहत उपलब्ध है।






